ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार में 26 ट्रेनें कैंसिल, खराब मौसम के कारण गाड़ियां रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां ख़राब मौसम के कारण 21 ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने घने कोहरे और खराब मौसम को देखते हुए

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां ख़राब मौसम के कारण 21 ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने घने कोहरे और खराब मौसम को देखते हुए गोरखपुर-सीवान-छपरा रूट से होकर चलनेवाली 21 ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर फ्रेट कॉरिडोर के काम को लेकर 2 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है. इसके अलावा चोपन स्टेशन पर अवसंरचना संबंधी कार्य को 3 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. 


ख़राब मौसम के कारण इससे पहले इन ट्रेनों को 29 फरवरी तक निरस्त किया गया था. खराब मौसम और कोहरे को देखते हुए निरस्तीकरण की अवधि अब 31 मार्च तक बढ़ा दी गयी है. पूर्वोत्तर रेलवे ने जिन ट्रेनों को 31 मार्च तक निरस्त किया है, उनमें छह ट्रेनें दैनिक और 15 ट्रेनें साप्ताहिक शामिल हैं. दैनिक ट्रेनों में, छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस, नौतनवा- छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, अंबाला- बरौनी अंबाला एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस व जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे ने आंशिक रूप से 15 ट्रेनों को तिथिवार निरस्त किया है. इनमें लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस को 04, 11, 18 व 25 मार्च को, बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस को 03, 10, 17, 24 व 31 मार्च को निरस्त किया है. इसी तरह रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को 05, 12, 19 व 26 मार्च को व आनंद बिहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस को 06, 13, 20 व 27 मार्च को निरस्त किया गया है. 

जाने कौन-कौन सी ट्रेन कब है निरस्त
न्यू जलपाइगुड़ी-दिल्ली एक्सप्रेस - 03,10,17, 24 व 31 मार्च
कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस - 05, 12, 19 व 26 मार्च
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस - 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 मार्च
गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस- 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 व 27 मार्च


01.03.2020 को झाझा-बरौनी-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर फ्रेट कॉरिडोर के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार प्रभावित रहेगा -
बिहार में 26 ट्रेनें कैंसिल, खराब मौसम के कारण गाड़ियां रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

चोपन स्टेशन पर अवसंरचना संबंधी कार्य के मद्देनजर कुछ ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार प्रभावित रहेगा -
बिहार में 26 ट्रेनें कैंसिल, खराब मौसम के कारण गाड़ियां रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट