ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7 नए केस मिले, ओमिक्रॉन को लेकर हेल्थ वर्करों की छुट्‌टी कैंसिल

PATNA : देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच बिहार में भी ओमिक्रॉन की आहट ने सरकार की नींद उड़ा कर रख दी है. बता दें बिहार में 24 घ

बिहार में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7 नए केस मिले, ओमिक्रॉन को लेकर हेल्थ वर्करों की छुट्‌टी कैंसिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच बिहार में भी ओमिक्रॉन की आहट ने सरकार की नींद उड़ा कर रख दी है. बता दें बिहार में 24 घंटे में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 


जिसमें सबसे अधिक 6 मामले पटना के और एक मामला वैशाली का है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में 726244 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इनमें 714126 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है. वहीं सूबे में ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों के साथ साथ सभी मेडिकल स्टॉफ की छुट्‌टी कैंसिल कर दी है. बता दें इंग्लैंड से बिहार आए कोरोना संक्रमित में डेल्टा वैरिएंट मिला है.


दिसंबर महीने के 6 दिनों में कोरोना के 21 नए केस आए हैं. वहीं 24 घंटे के अंदर 7 नए केस आए हैं. जिनमें सबसे अधिक पटना में 6 लोगों में कोरोना के मामले पाए गए है. यह स्थिति तब है जब जांच टारगेट के बाद भी दो लाख के पार नहीं जा रही है. 24 घंटे में 112818 लोगों की ही जांच हो पाई है.  तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जांच की संख्या बढ़ाने के साथ नए वैरिएंट को लेकर सावधानी का निर्देश है.

टैग्स