ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : दो जिलों के SSP समेत 5 आईपीएस होंगे सम्मानित, कुल 7 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक

PATNA : अपनी सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान करने वाले बिहार के 5 आईपीएस अधिकारियों समेत 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा. बिहार के 2 जिलों के एसएसपी भ

बिहार : दो जिलों के SSP समेत 5 आईपीएस होंगे सम्मानित, कुल 7 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अपनी सेवा के दौरान बेहतरीन योगदान करने वाले बिहार के 5 आईपीएस अधिकारियों समेत 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा. बिहार के 2 जिलों के एसएसपी भी इसमें शामिल हैं. इन अधिकारियों को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन 2021 से नवाजा गया है. अनुसंधान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया जाता है. इस सम्मान के लिए देशभर में 152 पुलिसकर्मियों को चुना गया, जिनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.


केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान की लिस्ट में पश्चिम चंपारण की तत्कालीन एसपी और फिलहाल भागलपुर की एसएसपी निताशा गुड़िया भी शामिल हैं. इसके अलावे दरभंगा के एसएसपी बाबूराम, नवादा के तत्कालीन एसपी और फिलहाल नालंदा के एसपी हरिप्रसाद, नालंदा के तत्कालीन एसपी और फिलहाल एसपी एसटीएफ ट्रेनिंग निलेश कुमार और दरभंगा के तत्कालीन सिटी एसपी और फिलहाल मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार शामिल है.


5 आईपीएस अधिकारियों के अलावा बेतिया जिला बल के इंस्पेक्टर उग्र नाथ झा और नवादा जिला के इंस्पेक्टर मोहम्मद नियाज अहमद होगी. अनुसंधान में बेहतरीन कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया गया है. बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं.


आपको बता दें कि इस पुरस्कार की शुरुआत साल 2018 में की गई थी. मकसद यह था कि अपराधिक के अनुसंधान के मामलों में अधिकारियों की दिलचस्पी बढ़ाई जाए और उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन सामने आ पाए इस पुरस्कार के लिए सीबीआई से कुल 15 अधिकारियों को चुना गया. जबकि उत्तर प्रदेश से 10, केरल से 9, राजस्थान से 9, तमिलनाडु से 8, मध्य प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 11 अधिकारियों का चयन हुआ. बिहार से चयनित हुए अधिकारियों की संख्या दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से ज्यादा है.