ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार में 136 नए मजदूर कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ताजा आंकड़ा

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुता

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में अब तक लगभग ढाई हजार से ज्यादा मजदूर इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब साढ़े तीन हजार के पार चली गई है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 136 नए मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिससे कारण कोरोना पॉजिटिव मजदूरों की संख्या 2569 हो गई है. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर सैकड़ों प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक महाराष्ट्र से आने वाले सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले दिल्ली से आने वाले सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे. राज्य सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले 648, दिल्ली से आने वाले 559, गुजरात से आने वाले 377 और हरियाणा से आने वाले 220 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश से आने वाले 134, राजस्थान से आने वाले 125, पश्चिम बंगाल से आने वाले 106, तेलंगाना से आने वाले 104, पंजाब से आने वाले 80, कर्नाटक से आने वाले 52, तमिलनाडु से आने वाले 35, मध्य प्रदेश से आने वाले 29, आंध्र प्रदेश से आने वाले 26, झारखंड से आने वाले 17, चंडीगढ़ से से आने वाले 15, छत्तीसगढ़ से आने वाले 15, उड़ीसा से आने वाले 14, उत्तराखंड से आने वाले 4, हिमाचल प्रदेश से आने वाले 3, केरल से आने वाले 3, दादर और नागर हवेली से आने वाले 1, जम्मू और कश्मीर से आने वाले 1 और अरुणाचल प्रदेश से आने वाले 1 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.


बिहार में अब तक 23 की मौत
बिहार में अब तक कुल 1520 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 23 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बेगूसराय और खगड़िया के रहने वाले एक-एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके साथ ही खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बिहार में पटना, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में अभी भी कुल 2077 केस एक्टिव हैं.

टैग्स