ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में अब कम होगा अपराध, 200 पुलिस थाने बढ़ाने की तैयारी

PATNA: बिहार में बढ़ती आबादी और बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य में पुलिस थानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए 200 से अधिक आउटपोस्ट को अपग्रेड करने की तैयारी क

बिहार में अब कम होगा अपराध, 200 पुलिस थाने बढ़ाने की तैयारी
Desk
3 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ती आबादी और बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राज्य में पुलिस थानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए 200 से अधिक आउटपोस्ट को अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, राज्य में करीब 1094 पुलिस थाने हैं। जबकि ओपी के अपग्रेड होने के बाद पुलिस थानों की संख्या करीबन 1300 तक होने की संभावना है। 



पुलिस मुख्यालय के अनुसार, ओपी को पुलिस थानों के रूप में अधिसूचित करने का सैद्धांतिक रूप से निर्णय हो चूका है। अब इसपर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाएगा। पिछले दिनों गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भी ओपी को सशक्त कर उन्हें थानों के रूप में अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। 


 पुलिस मुख्यालय तैयार कर रहे विस्तृत प्रस्ताव

  • 1094 पुलिस थाने हैं फिलहाल राज्य में 
  • 1300 तक हो सकती है थानों की संख्या


भेजा जाएगा विस्तृत प्रस्ताव 

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, ओपी को अपग्रेड करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें ओपी के अंदर आने वाले गांवों की सूची, कुल क्षेत्रफल, उसकी आबादी, अपराध की स्थिति आदि का डाटा तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद इससे जुड़ा प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। 


जल्द सुनी जाएगी शिकायत 

आपको बता दें कि राज्य में लगभग 239 ओपी हैं। पहले चरण में करीब 150 ओपी को पुलिस थानों में अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। वहीं वरीय अधिकारियों के मुताबिक, जो ओपी सबसे पुराने हैं और जिनकी दूरी पुलिस थानों से अधिक है, पहले चरण में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी फिर दूसरे चरण में अन्य ओपी को पुलिस थानों के रूप में अधिसूचित करने का काम दिया जाएगा। राज्य में नए थानों के खुलने से अराधियों के बीच डर बनेगा। और आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। अपराधियों की शिकायतें भी अब जल्दी सुनी जाएगी और कार्रवाई तुरंत की जाएगी। ऐसे में आम जनता को राहत मिलेगी। 

टैग्स