ब्रेकिंग
नित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैनित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई है

लोक अदालत में 71 हजार से अधिक लंबित चालानों का हुआ निपटारा, सरकार के खजाने में जमा हुए 8.21 करोड़

Bihar News: बिहार में 7 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित विशेष लोक अदालत अभियान में 71,126 लंबित चालानों का निपटारा हुआ। ट्रैफिक और परिवहन चालानों से जुड़े कुल 8.21 करोड़ रुपये के मामलों का समाधान किया गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: लंबित चालानों के निपटारे में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सभी जिलों में 7 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित विशेष अभियान के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत में राज्यभर के वाहन मालिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वाहन मालिकों और चालान धारकों को लंबित चालानों के निपटारे का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के दौरान राज्यभर में कुल लगभग 71,126 चालानों का निपटारा किया गया।



परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य वाहन मालिकों एवं चालान धारकों को लंबित चालानों के निपटारे के लिए सरल और सुविधाजनक अवसर उपलब्ध कराना था। विशेष अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित चालानों का निपटारा कराया।



परिवहन सचिव ने वाहन चालकों से अपील की कि चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। वैध दस्तावेजों के साथ वाहन चलाएं और भविष्य में चालान की स्थिति से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।



राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने बताया कि लंबित चालानों के त्वरित निपटारे के लिए यातायात उल्लंघन करनेवालों को चालान राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया गया। लोक अदालत के माध्यम से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों के निपटारे का अवसर उपलब्ध कराया गया, जिसका बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि इस पहल से लंबित मामलों के समाधान के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने में भी मदद मिली।



लोक अदालत में सिर्फ हजारों लंबित चालानों का निपटारा ही नहीं हुआ, बल्कि करोड़ों रुपये की चालान राशि से जुड़े मामलों का भी समाधान किया गया। 7 से 12 सितंबर तक चले अभियान में कुल 71,126 चालानों का निपटारा हुआ। इनमें ट्रैफिक चालानों से संबंधित 5.42 करोड़ रुपये और परिवहन चालानों से संबंधित 2.92 करोड रुपये़, यानी कुल 8.21 करोड़ रुपये की राशि से संबंधित चालानों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से किया गया।



जिलावार आंकड़ों में पटना में सर्वाधिक 21,237 ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया गया। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 13,803 तथा भागलपुर में 12,239 ट्रैफिक चालानों का निपटारा हुआ। वहीं मोतिहारी में 2,160, नालंदा में 1,441, कटिहार में 1,342 तथा बेगूसराय में 1,221 ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया गया। वहीं परिवहन चालानों के मामले में मोतिहारी में 587, वैशाली में 89, औरंगाबाद में 325, लखीसराय में 288, नवादा में 272 तथा मुजफ्फरपुर में 266 चालानों का निपटारा किया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता