ब्रेकिंग
Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Crime News : समस्तीपुर छेड़खानी केस में नया खुलासा, मुख्य आरोपी विकास का भाई भी निकला अपराधी; गर्भवती महिला की हत्या में मिली थी फांसी✦Bihar News: PK को चुनाव से पहले बड़ा झटका ! जन सुराज के भूषण झा ने छोड़ा पार्टी का साथ, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव; अनुज सिंह के टिकट पर भी विवाद

बिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के बांका, लखीसराय और पटना में वज्रपात से 9 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने और खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:: बिहार के तीन जिलों में वज्रपात की घटनाओं में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।


मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, बांका में 5, लखीसराय में 3 और पटना में 1 व्यक्ति की वज्रपात से मौत हुई है।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम के दौरान घरों में रहकर सुरक्षित रहें।


राज्य सरकार ने संबंधित जिलों के प्रशासन को प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

टैग्स