ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

Bihar Land Survey: विशेष भूमि सर्वेक्षण में सिर्फ इन जमीनों की होगी मापी, सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Land Survey: बिहार में विवादित जमीनों की मापी के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण में सिर्फ विवादित जमीनों की मापी की जाएगी। इसके लिए विभाग की तरह से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Bihar Land Survey
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में विवादित जमीनों के सर्वे के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इश फैसले के मुताबिक विषेश भूमि सर्वेक्षण में सिर्फ बिहार की विवादित जमीनों की मापी कराई जाएगी। इसको लेकर जिलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत स्वघोषणा पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इसके बाद अंचल अमीन जमीन पर जाकर उसकी मापी करेंगे।


विवादित जमीनों की मापी का काम ईटीएस यानी इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन मशीन से किया जाएगा। स्पेशल लैंड सर्वे में विवादों को जड़ से खत्म करने के लिए पहली बार इस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुजफ्फऱपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज अख्तर ने बताया कि इस मशीन की आपूर्ति के लिए एजेंसी से करार किया जा चुका है। इस महीने के अंत तक मशीनों की आपूर्ति की जाएगी।


जमीनों की मापी में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए एजेंसी से तकनीकी विशेषज्ञ के अलावा विभाग के कर्मी मौजूद रहेंगे। जिन इलाकों में मापी का काम हो होगा उन इलाकों में अंचल अमीन इसमें सहयोग करेंगे। पहले गांव की सीमा से 20 कड़ी छोड़कर मापी की जाती थी लेकिन इस मशीन से मापी होगी तो इसकी नौबत नहीं आएगी और इटीएस मशीन से जमीन की मापी सटीकता से होगी।


उन्होंने बताया कि इस तरह से मापी बोने के बाद भविष्य में विवाद उत्पन्न होने की समस्या समाप्त हो जाएगी। एरियल सर्वे कर मैप तैयार कर लिया गया है, जिसका सत्यापन इसी मशीन से किया जाएगा। मापी के बाद जो भी प्लॉट बनेगा उसका जीपीएस लोकेशन लेकर ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा ताकि रैयत अपने प्लॉट का सही लोकेशन देख सकें। विभाग के वेबसाइट पर हर जानकारी उपलब्ध रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता