ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे पर संकट...खाली हो रहे बंदोबस्त कार्यालय, कई जिलों के सैकड़ों अमीन बन गए कनीय अभियंता, विभाग ने एक दिन में 110 को दिया NOC

Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे सैकड़ों अमीन-कानूनगो का चयन कनीय अभियंता के पद पर हुई है. लिहाजा भूमि सर्वेक्षण की नौकरी छोड़ दी है. ऐसे में भूमि सर्वे का काम प्रभावित हो सकता है.

Bihar Land Survey,bihar news, patna news, today bihar news, bihar samachar, nitish kumar, बिहार भूमि सर्वेक्षण
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे अमीन-कानूनगो की नौकरी अब कनीय अभियंता के पद पर लग रही. सैकड़ों अमीनों ने भूमि सर्वेक्षण की नौकरी छोड़ दी है. अधिकांश का चयन जूनियर इंजीनियर के रूप में हुई है. ऐसे में सभी जिलों में भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे अमीनों की संख्या में कमी आ जायेगी. सिर्फ एक दिन यानि 20 जनवरी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 110 अमीन-कानूनगो को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है. 

बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित कनीय अभियंता की परीक्षा में सफल होने के बाद इन सभी सर्वेक्षण कर्मियों ने नौकरी से त्यागपत्र दिया है. कनीय अभियंता पद पर चयन से पहले दस्तावेज सत्यापन,काउंसिलिंग के लिए  भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की तरफ से एनओसी जारी किया गया है. गया के बंदोबस्त पदाधिकारी की अनुशंसा पर 20 भूमि सर्वेक्षण अमीन जिनका चयन जूनियर इंंजीनियर के पद पर हुआ है, उन्हें विभाग ने 20 जनवरी को एनओसी दिया है. 

औरंगाबाद में कार्यरत्त 27 भूमि सर्वेक्षण अमीन को भी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है. इन सभी का चयन भी कनीय अभियंता के पद पर हुआ है. बक्सर में कार्यरत्त 10 अमीन को 20 तारीख को विभाग ने एनओसी दिया वैशाली जिले के 27 अमीनों को भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है.  

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 20 जनवरी को भागलपुर बंदोबस्त कार्यालय में कार्यरत्त 27 भूमि सर्वेक्षण कर्मी, जिनमें अमीन और कानूनगो शामिल है, इन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित कनीय अभियंता की परीक्षा में सफल होने क बाद इन सभी सर्वेक्षण कर्मियों ने नौकरी से त्यागपत्र दिया है. कनीय अभियंता पद पर चयन से पहले दस्तावेज सत्यापन,काउंसिलिंग के लिए  भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की तरफ से एनओसी जारी किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता