ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Bihar Land Survey : जमीन सर्वे पर फिर लगा ब्रेक, अब इस तारीख तक जमा नहीं कर सकेंगे ऑनलाइन दस्तावेज; जानिए क्या है वजह

Bihar Land Survey : बिहार में चल रहे जमीन सर्वे में फिर से रुकावट आ गई है। 21 फरवरी तक ऑनलाइन दस्तावेज और वंशावली जमा करने की प्रक्रिया बंद हो गई है।

Bihar Land Survey
Bihar Land Survey
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Land Survey : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से चल रहे जमीन सर्वे की प्रक्रिया में एक बार फिर रुकावट सामने आई है। अब राज्य के अंदर 21 फरवरी तक के लिए जमीन सर्वे के काम में रूकावट आई है। अब ऑनलाइन दस्तावेज और वंशावली जमा करने की प्रक्रिया फिलहाल बंद हो गई है। इसकी मुख्य वजह इसके सर्वर में समस्या आना है। 


दरअसल, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने स्वघोषणा-पत्र जमा करने में आम लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर इसकी ऑफलाइन व्यवस्था की है। ऐसे में 21 फरवरी तक के लिए ऑनलाइन स्वघोषणा बंद कर दिया गया है। अब लोग स्वघोषणा भरकर ऑफलाइन संबंधित अंचल कार्यालय परिसर में लगे शिविरों में जमा कर सकते हैं। 22 फरवरी से ऑनलाइन दस्तावेजों को जमा करने की व्यवस्था फिर पहले की तरह शुरू हो जाएगी। इससे संबंधित एक एडवाइजरी निदेशालय के स्तर से जारी की गई है। सर्वे निदेशालय की वेबसाइट पर भी इसकी सूचना दी गई है।


वहीं, निदेशालय द्वारा राज्य के सभी 9 प्रमंडलों के लिए अलग-अलग सर्वर का प्रावधान किया जा रहा है। इसमें 3 प्रमंडल भागलपुर, पूर्णिया और मुंगेर का सर्वर अलग कर दिया गया है। शेष बचे 6 प्रमंडलों का सर्वर अलग करने का काम अभी चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसी वजह से ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने में समस्या आ रही है। 


मालूम हो कि,इसके पिछले महीने भी सर्वर में समस्या आ गई थी, जिसके बाद 20 से 25 दिनों तक ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेजों को जमा करने की प्रक्रिया बंद हो गई थी। इसी दौरान विभाग ने सभी प्रमंडलों का सर्वर अलग-अलग करने का निर्णय लिया था। इसकी प्रक्रिया अभी जारी है। हालांकि बीच में ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब फिर से समस्या आने के कारण इसे बंद कर दिया गया है।


आपको बता दें कि, बिहार में इस वर्ष मार्च तक स्वघोषणा के जरिए जमीन के दस्तावेज जमा करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। लोग इस काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं। अब तक 78 लाख रैयतों ने स्वघोषणा समर्पित कर दिया है। सर्वर की समस्या दूर होते ही इसमें तेजी आने की संभावना है। 

संबंधित खबरें