ब्रेकिंग
शादी वाले घर में मटकोर के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोलीडकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासशादी वाले घर में मटकोर के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग, युवक को लगी गोलीडकैती कांड का खुलासा: दो नेपाली समेत तीन गिरफ्तार, पहली बार पकड़ा गया कुख्यात डकैत जयराम पासवान; Gen Z आंदोलन में भागे अपराधी भी शामिलसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार का पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहास

Bihar Land: भूमि विवाद से जुड़े मामलों के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे कोर्ट-कचहरी का चक्कर, सरकार ने कर दी बड़ी व्यवस्था; जानें..

Bihar Land: बिहार में राजस्व न्यायालय पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिए गए हैं। जमीन से संबंधित सभी मामलों एवं न्यायालयों के लिए RCMS पोर्टल बनाया गया है। इसके जरिए आप घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Bihar Land Survey
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Land: बिहार सरकार ने जमीन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नई व्यवस्था बहाल कर दी है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि अब आप घर बैठे भी राजस्व कोर्ट में ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सरकार ने राजस्व न्यायालय को अब पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए RCML पोर्टल बनाया गया है।


दरअसल, बिहार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को ध्यान में रखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई पहल करते हुए राज्य के राजस्व न्यायालयों को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है ताकि लोगों की जमीन से जुड़ी सभी समस्या का त्वरित निष्पादन किया जा सके। इस नई व्यवस्था के बाद अब लोग घर बैठे ही राजस्व न्यायालयों में ऑनलाइन केस दर्ज करा सकेंगे।


सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित शिकायत सीओ कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। वहीं दाखिल खारिज-खारिज अपील, भूमि विवाद समाधान अधिनियम (BLDR), भूदान अधिनियम, निश्चित राजस्व, बकास्त भूमि का रैयतीकरण और बटाईदारी 48 (ई) से जुड़े मामले डीसीएलआर कोर्ट में दर्ज होंगे। 


वहीं डीएम कोर्ट में दाखिल खारिज संशोधन, जमाबंदी खारिज, भूदान अधिनियम, सीलिंग अधिनियम, बंदोबस्ती अपील और निश्चित राजस्व अपील एडीएम कोर्ट, जमाबंदी खारिज अपील, भूमि सीलिंग अपील, भूदान अपील, सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अपील, बासगीत पर्चा अपील, जमाबंदी निरस्तीकरण संशोधन, भूमि विवाद समाधान अधिनियम (BLDR) अपील कमिश्नर कोर्ट और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 में उचित मुआवजा और पारदर्शिता के अधिकार से संबंधित मामले एलए प्राधिकरण में दर्ज कराने होंगे।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in / biharbhumi/ userlogin पर जाकर आप अपनी शिकायत को ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य जानकारी देनी होगी। वहीं विभाग के टॉल फ्री नंबर 18003456215 पर फोन कर भी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं। इस सुविधा से जमीन विवाद से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा और लोगों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें