ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार को राहत; पिछले 24 घंटे में कोरोना के सभी रिपोर्ट निगेटिव, सभी सैंपल बेगूसराय-सीवान के

PATNA : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार के लिए राहत भरी खबर है। बिहार में पिछले 24 घंटे में जांच में सभी सैंपल निगेटिव पाए गये हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये सभी सैंपल बेगूसराय औ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार के लिए राहत भरी खबर है। बिहार में पिछले 24 घंटे में जांच में सभी सैंपल निगेटिव पाए गये हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ये सभी सैंपल बेगूसराय और सीवान के थे जो इन दिनों इस बीमारी के हॉटस्पॉट बन गए हैं। 

बिहार को राहत; पिछले 24 घंटे में कोरोना के सभी रिपोर्ट निगेटिव, सभी सैंपल बेगूसराय-सीवान के

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय संजय कुमार ने आंकड़ें जारी किए हैं। बिहार के सभी चार जांच केन्द्रों पर पिछले 24 घंटे में 662 सैंपल की जांच की गयी है। जिसमें सभी निगेटिव पाए गये हैं। बिहार में अभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 60 है। अब तक बिहार में साढ़े छह हजार से भी ज्यादा मामलों की जांच की गयी है। फिलहाल 653 मामलों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 


बिहार को राहत; पिछले 24 घंटे में कोरोना के सभी रिपोर्ट निगेटिव, सभी सैंपल बेगूसराय-सीवान के

बता दें कि बिहार में कोरोना संक्रमण के कुल 60 मामले समाने आ चुके हैं। इनमें एक युवक की मौत हो चुकी है। खास बात यह है कि संक्रमण के 38 मामलों के लिए मुंगेर व सीवान के केवल दो लोग जिम्‍मेदार रहे। सीवान जिले में ओमान से आए एक व्‍यक्ति से 22 लोगों में संक्रमण फैला। जबकि, कतर से आए मुंगेर के एक युवक से 16 लोग संक्रमित हुए। राहत की बात यह है कि सिवान में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने समय पर कड़े कदम उठाए हैं तो मुंगेर में चेन तोड़कर सभी सभी संक्रमितों को स्‍वस्‍थ किया जा चुका है।



टैग्स