ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी: मार्च में गयाजी डैम और गंगा जलापूर्ति को मिलेगा नेशनल अवार्ड

PATNA: गयाजी तो अपने आप में बहुत ही पवित्र स्थल है. ऐसे में गयाजी के पास अब गंगाजी का जल आ गया है. यह बड़े ही गर्व की बात है. बता दे अब बिहार की महती परियोजना 'गंगा जलापूर्ति -

 बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी: मार्च में गयाजी डैम और गंगा जलापूर्ति को मिलेगा नेशनल अवार्ड
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: गयाजी तो अपने आप में बहुत ही पवित्र स्थल है. ऐसे में गयाजी के पास अब गंगाजी का जल आ गया है. यह बड़े ही गर्व की बात है. बता दे अब बिहार की महती परियोजना 'गंगा जलापूर्ति - योजना' और फल्गू नदी पर रबर डैम यानी गयाजी डैम के निर्माण योजना का चयन केन्द्रीय सिंचाई और शक्ति मंडल CBIP अवार्ड-2022 के लिए किया गया है.


बता दे यह जानकारी बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल को केन्द्रीय सिंचाई और शक्ति मंडल के सचिव एके दिनकर ने दी है. भेजे गये पत्र में श्री दिनकर ने बताया कि 3 मार्च को CBIP पी दिवस के दिन दिल्ली में यह अवार्ड समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा. इस समारोह में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह मौजूद होंगे. 


जहां बिहार की योजना का चयन इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जल संसाधन, ऊर्जा और अपारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए किया गया है. मालूम हो कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरिगेशन एंड पावर, भारत सरकार द्वारा 1927 में स्थापित और जल संसाधन, ऊर्जा और अपारंपरिक ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख संस्थान है. जिसे इंटरनेशनल महत्व की बड़ी संस्था के रूप में जानी जाती है. बिहार का गंगा जलापूर्ति योजना को लेकर सीबीआईपी अवार्ड जीतना महत्वपूर्ण है.

टैग्स