ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार की इन नौ सड़कों पर फर्राटे भरेंगी गाड़ियां, 430 KM सड़क चौड़ीकरण के लिए ADB लोन देने को तैयार

PATNA: बिहार की नौ स्टेट हाइवे और मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर अब गाड़िया फर्राटा भरेगी. बिहार सरकार ने इन सड़कों को चौड़ा करने और बेहतर बनाने के लिए एशियन डवलपमेंट बैंक यानि एडीबी से क

बिहार की इन नौ सड़कों पर फर्राटे भरेंगी गाड़ियां, 430 KM सड़क चौड़ीकरण के लिए ADB लोन देने को तैयार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की नौ स्टेट हाइवे और मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर अब गाड़िया फर्राटा भरेगी. बिहार सरकार ने इन सड़कों को चौड़ा करने और बेहतर बनाने के लिए एशियन डवलपमेंट बैंक यानि एडीबी से कर्ज मांगा था. एडीबी ने कर्ज देने पर सहमति जता दी है. 430 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण से एक दर्जन से ज्यादा जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा. सरकार ने अब डीपीआर बनाना शुरू कर दिया है.


दरअसल सरकार ने पिछले दिनों कई स्टेट हाइवे और मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड का सर्वे कराया था. इसमें ऐसी सड़कों को चौड़ा करने के लिए चुना गया जिनके संकीर्ण या पतला होने के कारण जाम की समस्या रह रही है और लोगों को आने जाने में काफी  परेशानी हो रही है. सरकार ने इन सड़कों को चौड़ा करने और दुरूस्त करने के लिए एडीबी से लोन मांगा था. एडीबी ने लोन देने पर सहमति जतायी है. इसके बाद सरकार डीपीआर तैयार कर रही है. पथ निर्माण विभाग के मुताबिक जरूरत पड़ी तो सड़कों का चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा.


इन सड़कों का होगा कायाकल्प

  1. सारण और सीवान जिले से होकर गुजरने वाली छपरा-मांझी-दरौली गुठनी रोड. कुल लंबाई 71.6 किमी 
  2. बक्सर का ब्रह्मपुर-इटरही-जलीलपुर रोड. कुल लंबाई 80 किमी
  3. सुपौल और अररिया जिले से होकर गुजरने वाली एसएच 92 यानि गणपतगंज-प्रतापगंज-छातापुर-परवाहा रोड. कुल लंबाई 53.5 किमी
  4. गया और नवादा जिले से होकर गुजरने वाली 41.6 किमी लंबी बानगंगा-जेठिया-बिंदुस रोड
  5. मधुबनी और सीतामढ़ी होकर गुजरने वाली एसएच 52 सीतामढ़ी-पुपरी-गोगराहा-बेनीपट्टी सड़क का नए सिरे से निर्माण होगा. जिसकी कुल लंबाई 51.35 किमी होगी.
  6. मुंगेर, भागलपुर और बांका जिले से होकर गुजरने वाली 58 किमी लंबी असरगंज-शंभूगंज-इंगलिश मोड़-धोरैया रोड सड़क
  7. मधुबनी जिले की 41.1 किलोमीटर लंबी मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना सड़क
  8. भोजपुर में 32.3 किलोमीटर लंबी आरा-एकौना-खैरा-सहार रोड 
  9. मुजफ्फरपुर में हथौड़ी-अतरार-औराई रोड में नये एक पुल का निर्माण होगा. इस पुल की लंबाई 915 मीटर होगा. 
टैग्स