ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार को 4 नई सड़कों की सौगात देंगे नीतीश, बुधवार को करेंगे उद्घाटन

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों को चार नई सड़कों की सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के तीन राज्य उच्च पथ और एक बाईपास का उद्घाटन 25 अगस्त को करे

बिहार को 4 नई सड़कों की सौगात देंगे नीतीश, बुधवार को करेंगे उद्घाटन
Editor
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोगों को चार नई सड़कों की सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के तीन राज्य उच्च पथ और एक बाईपास का उद्घाटन 25 अगस्त को करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाले इस समारोह की तैयारी बिहार राज्य पथ विकास निगम ने कर ली है। इन सड़कों से कई इलाकों के लोगों का सफर आसान होगा।


बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार के मुताबिक बिहिया-जगदीशपुर पीरो बिहटा राज्य उच्च पथ संख्या 102 का लोकार्पण होगा। यह सड़क भोजपुर जिले में है। पटना-बक्सर 4 लेन सड़क से सोन नदी के पश्चिमी किनारे आकर दनवार बिहटा में मिलता है, जहां से नासरीगंज दाउदनगर पुल के माध्यम से मगध प्रमंडल क्षेत्र की कनेक्टिविटी होती है। 54 किमी से लंबी इस सड़क की लागत 504.208 करोड़ है। इसे दो लेन में 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है। दूसरी सड़क अमरपुर-अकबरनगरएसएच 85 है। यह सड़क भागलपुर, मुंगेर और बांका की यातायात में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी। 10 मीटर चौड़े इस दो लेन सड़क की लंबाई 29.3 किमी तो लागत 220.719 करोड़ है। अकबरनगर के पास में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट पर नया गंगापुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसके बन जाने के बाद इस सड़क के माध्यम से उत्तर बिहार की सुगम संपर्कता स्थापित हो सकेगी। तीसरी सड़क घोघा पंजवारा एसएच 84 है। भागलपुर एवं बांका के लिए उपयोगी इस राज्य उच्च पथ की लंबाई 41.11 किमी है। इसके बन जाने से यह भागलपुर शहर के बाहरी बाईपास की तरह भी काम करेगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस चौथी सड़क का उद्घाटन करेंगे वह बिहारीगंज बाईपास उदाकिशुनगंज मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के लिए बड़ी राहत है। उदाकिशुनगंज- वीरपुर एसएच 91 के तहत 4.55 किमी लंबे बिहारीगंज बाईपास का निर्माण हुआ है। उदाकिशुनगंज से भटगामा होते हुए विजयघाट पुल के माध्यम से के नवगछिया तक की संपर्कता सुनिश्चित करने को एसएच-58 का 10 मीटर चौड़ीकरण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा।

टैग्स