ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के घर के पास भीषण बैंक लूट: कल DM-SP ने लॉ एंड आर्डर पर मीटिंग की आज हो गयी लूट, बोरे में ले गये पैसे

HAJIPUR : बिहार की नीतीश सरकार में लॉ एंड आर्डर का इससे बेहतर उदाहरण क्या हो सकता है. बुधवार को डीएम औऱ एसपी ने लॉ एंड आर्डर पर हाईलेवल मीटिंग की, अगले दिन एक करोड 19 लाख रूपये की

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के घर के पास भीषण बैंक लूट: कल DM-SP ने लॉ एंड आर्डर पर मीटिंग की आज हो गयी लूट, बोरे में ले गये पैसे
First Bihar
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार की नीतीश सरकार में लॉ एंड आर्डर का इससे बेहतर उदाहरण क्या हो सकता है. बुधवार को डीएम औऱ एसपी ने लॉ एंड आर्डर पर हाईलेवल मीटिंग की, अगले दिन एक करोड 19 लाख रूपये की भीषण बैंक लूट हो गयी. हद देखिये केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के घऱ से कुछ मीटर की दूरी पर बैंक लूट की ये भीषण वारदात हुई. लुटेरे आये, इत्मिनान से बैंक लूटा औऱ फिर आराम से निकल गये. मामला वैशाली जिले का है जहां आज लुटेरों ने HDFC बैंक से लगभग सवा करोड रूपये लूट लिये. 


बोरे में ले गये पैसे
गौरतलब है कि हाजीपुर के जढुआ में आज सुबह तकरीबन 10 की संख्या में आय़े हथियारबंद अपराधियों ने HDFC बैंक में लूट की बडी घटना को अंजाम दिया. बैंक की ब्रांच खुलते ही अपराधी घुसे औऱ हथियार की नोंक पर गार्ड समेत ग्राहक और बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में ले लिया. अपराधियों ने करीब एक करोड़ 19 लाख रुपये लूट लिए. अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे औऱ वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बोरे में पैसा भरकर आऱाम से निकल गये. 


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के घर के पास भीषण बैंक लूट: कल DM-SP ने लॉ एंड आर्डर पर मीटिंग की आज हो गयी लूट, बोरे में ले गये पैसे


एक दिन पहले डीएम-एसपी ने की थी हाईलेवल बैठक
बिहार में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसका उदाहरण हाजीपुर बैंक लूट कांड से मिल गया. एक दिन पहले वैशाली की डीएम औऱ एसपी ने लॉ एंड आर्डर पर हाईलेवल मीटिंग की थी. मीटिंग के बाद दावा किया गया था कि पुलिस चुस्त दुरूस्त है. अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है औऱ सभी थानों को कोई ढिलाई नहीं करने का सख्त निर्दश दिया गया है. अगली ही सुबह बैंक में भीषण डाका पड़ गया. हम आपको ये भी बता दें कि हाजीपुर पहले से भी बैंक लूट की घटनाओं को लेकर काफी बदनाम रहा है. कुछ महीने पहले ही लुटेरों ने एक्सिस बैंक में धावा बोलकर 43 लाख रूपये लूट लिये थे. फिर भी पुलिस बैंकों की सुरक्षा को लेकर कितनी सतर्क थी इसका प्रमाण आज मिल गया.


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के घर के पास भीषण बैंक लूट: कल DM-SP ने लॉ एंड आर्डर पर मीटिंग की आज हो गयी लूट, बोरे में ले गये पैसे


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के घर के पास हुआ वाकया
हाजीपुर के जढुआ में बैंक लूट की जिस घटना को जहा अंजाम दिया गया वहां से कुछ ही दूरी पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का घऱ है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के घर के पास ही इतनी बड़ी घटना हो जाये तो फिर बाकी जगहों का क्या हाल होगा ये बताने की जरूरत नहीं है.


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के घर के पास भीषण बैंक लूट: कल DM-SP ने लॉ एंड आर्डर पर मीटिंग की आज हो गयी लूट, बोरे में ले गये पैसे

टैग्स