ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के सभी SP देंगे 5-5 हजार रुपये, सीनियर IPS अफसर देंगे 10 हजार

PATNA : कोरोना वायरस जैसे भयंकर आपदा से लड़ाई के लिए पुलिस महकमे ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के पुलिस निदेशक गुप्तेश्वर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस जैसे भयंकर आपदा से लड़ाई के लिए पुलिस महकमे ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के पुलिस निदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने सभी एसपी रैंक के अधिकारियों की ओर से 5 हजार रुपये मदद के रूप में देने की बात कही गई है. जिससे कि बिहार में कोरोना से लड़ाई को लेकर मदद हो सके.


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इसके साथ ही बिहार के सीनियर IPS से 10 हजार रुपये देने की बात कही है. पुलिस महानिदेशक की ओर से बिहार में कार्यरत सभी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) पदाधिकारियों से कोरोना वैश्विक महामारी से निबटने में राज्य सरकार के प्रयासों में आर्थिक सहयोग के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दान की अपील की गई है. 


अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक स्तर तक के पदाधिकारी 5000 रुपये और उनसे ऊपर के पदाधिकारी 10,000 रुपये का योगदान देंगे. यदि कोई इससे अधिक योगदान देना चाहें तो कर सकते हैं.

टैग्स