ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी, दरभंगा ब्लास्ट के बाद अलर्ट

PATNA : बिहार में दरभंगा पार्षद ब्लास्ट के बाद 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर सुबह के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेल एसपी विकास वर्मन की ओर से पटना जंक्शन, दानापुर,

बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी चौकसी, दरभंगा ब्लास्ट के बाद अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में दरभंगा पार्षद ब्लास्ट के बाद 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर सुबह के रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेल एसपी विकास वर्मन की ओर से पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, पटना साहिब समेत अन्य स्टेशनों पर जीआरपी को 24 घंटे चौकन्ना रहने का निर्देश दिया गया है.


साथ ही आने जाने वाली ट्रेनों, प्लेटफ़ॉर्मों, पार्सल घर, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल सहित अन्य संवेदनशील जगहों की जांच और यात्रियों की तलाशी लेने का भी निर्देश दिया गया है. इसी कड़ी में जीआरपी ने डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ पटना जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया. जांच के दौरान रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से घूम रहे चार युवकों को जीआरपी ने पकड़ लिया. बाद में चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 15 अगस्त तक नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा. 


आपको बता दें कि जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि आने जाने वाली सभी ट्रेनों की नियमित रूप से जांच की जा रही है. यात्रियों की तलाशी और उनके लगेज की जांच की जा रही है. रेलवे ट्रैक की भी जांच शुरू कर दी गई है. संदिग्ध यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. यदि कोई बिना टिकट या अनाधिकृत रूप से घूमते पाया गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स