ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के सभी जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, 4 से 6 जून तक आंधी और बारिश का अलर्ट

PATNA : चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रभाव को देखते हुए बिहार में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अरब सागर में कम दबाब के के क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रबल ह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रभाव को देखते हुए बिहार में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अरब सागर में कम दबाब के के क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रबल होने की आशंका है. जिसे देखते हुए बिहार के सभी जिलों में मेघ गर्जन और आंधी का अलर्ट जारी किया है. सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. खासकर बिहार के अरवल, जहानाबाद, सीवान, छपरा, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है.


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट पर निसर्ग बुधवार को पहुंचेगा और  इसे पार कर जाएगा. अरब सागर में उठने वाले समुद्री तूफान का असर बिहार में भी दिखाई दे सकता है. इससे प्रदेश के उत्तर-पूर्व और पश्चिम हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं. 5 जून तक 28 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तेजी से पारा चढ़ने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार कि बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए स्ट्रीम लाइन जा रही है. इसके साथ ही बिहार में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा जिससे तापमान में वृद्धि होगी.


इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है और 13 से 15 जून के बीच इसके बिहार पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक बिहार के सभी जिलों में मानसून की बारिश होगी. गौरतलब है कि पहले ये अनुमान लगाया गया था कि मानसून 8 जून को बिहार पहुंच जाएगा, लेकिन केरल तट पर मानसून पहुंचने में हुई चार से पांच दिनों की देरी के कारण इसके बिहार पहुंचने की तारीख़ 13 जून के बाद की हो गई है.


पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस दौरान उत्तर-पूर्व की तरफ 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और आर्द्रता बढ़कर 68 फीसदी तक पहुंच गई. बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा.