ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

राज्यभर के जेलों में छापेमारी, क्राइम कंट्रोल के लिए मुहिम

PATNA : बिहार के अलग-अलग जिलों से सुबह सवेरे आ रही खबर के मुताबिक कई जिलों में एक साथ जेलों में छापेमारी की गई है। बक्सर स्थित केंद्रीय कारा में सुबह-सवेरे डीएम और एसपी के नेतृत्व

राज्यभर के जेलों में छापेमारी, क्राइम कंट्रोल के लिए मुहिम
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार के अलग-अलग जिलों से सुबह सवेरे आ रही खबर के मुताबिक कई जिलों में एक साथ जेलों में छापेमारी की गई है। बक्सर स्थित केंद्रीय कारा में सुबह-सवेरे डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। भारी पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन की टीम बक्सर स्थित केंद्रीय कारा पहुंची और यहां पिछले 2 घंटे से जेल के अंदर सभी सेल की तलाशी ली जा रही है। सहरसा मंडल कारा में भी जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की है। उधर आरा स्थित मंडल कारा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक चाकू, एक कैंची अब तक बरामद किया जा चुका है छापेमारी अभी भी जारी है। 


उधर सीतामढ़ी स्थित जेल में भी सुबह 4 बजे जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई। सदर डीएसपी और एसडीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस जेल पहुंची और छापेमारी की गई इस दौरान जेल में चप्पे-चप्पे की तलाशी की जा रही है। तलाशी के दौरान अब तक कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं बेगूसराय जेल में भी सुबह-सवेरे डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। बेगूसराय मंडल कारा में घंटों तक छापेमारी चलती रही इस दौरान कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा था। छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन की टीम को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। डीएम अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी के आदेश पर एक टीम गठित कर आज सुबह-सुबह जेल में छापेमारी की गई है। 


माना जा रहा है कि क्राइम कंट्रोल के लिए यह छापेमारी की गई है। जेल में बंद अपराधियों का बाहर बैठे अपराधियों से कनेक्शन खंगालने के मकसद से छापेमारी की गई है। बिहार में लगातार अपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है और समय-समय पर जेलों में प्रशासन की तरफ से छापेमारी की जाती रही है ताकि बंदियों के साथ बाहर बैठे अपराधियों का तार तोड़ा जा सके।