ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार के सभी सिनेमा हॉल बंद करने का निर्देश, कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार भर के सभी सिनेमा हॉल को बंद करने का फैसला लिया गया है. बिहार के सभी फिल्म थियेट

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार भर के सभी सिनेमा हॉल को बंद करने का फैसला लिया गया है. बिहार के सभी फिल्म थियेटर को 31 मार्च तक बंद रखने का बड़ा फैसला लिया गया है. बिहार में कोरोना वायरस पर सतर्कता बरतते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राज्य के सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सरकार के तरफ से कोरोना वायरस को लेकर उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी है.


बिहार में किसी भी तरह के बड़े आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है. किसी भी तरह के कल्चरल प्रोग्राम और स्पोर्ट्स इवेंट पर भी पूरी तरह से 31 मार्च तक रोक लगाई गई है. सरकार ने सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ राजधानी पटना के चिड़ियाघर को भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी सरकार ने बंद रखने का फैसला किया है. नीतीश सरकार इस विकल्प पर भी विचार कर रही है कि कार्यालयों में सरकारी कर्मियों को रोटेशन के तौर पर बुलाया जाये. सरकार का मकसद है कि सरकारी कार्यालयों में भी एक साथ बहुत ज्यादा कर्मी ना रहें.


बिहार में कोरोना वायरस को सबसे ज्यादा खतरा नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों में फैलने का है. इसे लेकर 4 निदेशक प्रमुख हो को निगरानी का जिम्मा दिया गया है. कोरोना को लेकर राज्य सरकार  ने पहले से ही विशेष सतर्कता बरती है, लेकिन बावजूद इसके आशंका के मुताबिक अब को रोना ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में पहले ही बड़े कदम सरकार उठा चुकी है और अब बिहार में भी कई बड़े कदम कोरोना से बचाव को लेकर उठाए जा रहे हैं.

टैग्स