ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शहाबुद्दीन की बड़ी बहन की मौत, पटना के हॉस्पिटल में थी भर्ती

PATNA : सीवान के पूर्व सांसद और राजद के दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. दिवंगत नेता म

शहाबुद्दीन की बड़ी बहन की मौत, पटना के हॉस्पिटल में थी भर्ती
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सीवान के पूर्व सांसद और राजद के दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन की भी मौत हो गई है. पटना के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शहाबुद्दीन की बड़ी बहन की भी जान चली गई.


दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन बच्ची खातून की भी मौत हो गई है. बच्ची खातून शहाबुद्दीन की बड़ी बहन थी. इनका उम्र 62 वर्ष था. बताया जा रहा है कि बच्ची खातून कई दिनों से बीमार थीं और इन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. भाई की मौत की खबर मिलने के बाद बच्ची खातून और भी ज्यादा टूट गई थीं. उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई थी. आखिरकार गुरूवार को बच्ची खातून ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया.


गौरतलब हो कि बीते शनिवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के दौरान मो. शहाबुद्दीन की मौत हो गई थी. मो. शहाबुद्दीन के शव को आईटीओ स्थित जदीद कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया. पिता के शव को मिट्टी देने के लिए पुत्र ओसामा शहाब और परिवार के कुछ सदस्य कब्रिस्तान तक गए थे.


शहाबुद्दीन की बड़ी बहन की मौत, पटना के हॉस्पिटल में थी भर्ती


बुधवार को उनके पुत्र ओसामा शहाब अपने गांव प्रतापपुर पहुंचे जहां उन्हें सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ओसामा के पहुंचने के बाद पूर्व मंत्री और राजद के सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी भी प्रतापपुर पहुंचे. विधायक ने ओसामा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की और शहाबुदीन की पत्नी हिना शहाब से बिना मिले ही वहां से निकलना पड़ा.


शहाबुद्दीन की बड़ी बहन की मौत, पटना के हॉस्पिटल में थी भर्ती