ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

कोरोना से लड़ाई में अब प्राइवेट अस्पताल भी देंगे सरकार का साथ, गाइडलाइन जारी

PATNA : सूबे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी इस लड़ाई में साथ लेने का फैसला किया है। कोरोना के खिलाफ अब केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सूबे में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी इस लड़ाई में साथ लेने का फैसला किया है। कोरोना के खिलाफ अब केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं बल्कि निजी अस्पताल भी कमर कस कर खड़े होंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जिलों के प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों को गाइडलाइन जारी कर दिया है। 


कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए निजी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रहने को कह दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के डीएम को कहा गया है कि वह अपने जिले में निजी अस्पतालों को कोरोना के लिए तैयार रखें। निजी अस्पतालों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन जारी होने के बाद संचालकों ने भी कहा है कि वह कोरोनावायरस को लेकर अपने प्राइवेट अस्पतालों में स्थाई सूचना पट्ट लगाएंगे और बचाव के तरीकों के साथ अन्य तरह की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पूरा फोकस करेंगे। 


राज्य के सभी प्राइवेट अस्पतालों को अब किसी भी संदिग्ध के अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी पूरी जानकारी सिविल सर्जन को देनी होगी। किसी भी ऐसे नागरिक के बारे में भी जानकारी साझा करनी होगी जो हाल के समय में विदेश दौरे से लौट कर आया है। यही गाइडलाइन विदेशी पर्यटकों के मामले में भी लागू होगी। प्राइवेट अस्पतालों को इस लिहाज से भी तैयार रहने को कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में सरकार वहां मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग कर सके।