ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

नए मुख्य सचिव पर फैसला आज, दीपक कुमार के कार्यकाल के आखिरी दिन

PATNA : बिहार के नया मुख्य सचिव कौन होगा इस पर आज फैसला हो जाएगा। राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल आज यानी 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। उनके सेवा विस्तार के एक साल

नए मुख्य सचिव पर फैसला आज, दीपक कुमार के कार्यकाल के आखिरी दिन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार के नया मुख्य सचिव कौन होगा इस पर आज फैसला हो जाएगा। राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव दीपक कुमार का कार्यकाल आज यानी 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। उनके सेवा विस्तार के एक साल की अवधि आज खत्म हो रही है और 1 मार्च से राज्य में नए मुख्य सचिव को अपना कामकाज शुरू करना है।


शनिवार को बिहार के प्रशासनिक गलियारे में लगातार यह चर्चा होती रही कि नए मुख्य सचिव पर किसी भी वक्त फैसला हो सकता है लेकिन सरकार ने शनिवार को इस पर कोई फैसला नहीं किया। आज हर कीमत पर सरकार को नए मुख्य सचिव के नाम की अधिसूचना जारी करनी होगी। दीपक कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। अब केंद्र सरकार ने उनके सेवा विस्तार को मंजूरी नहीं दी है लिहाजा बिहार में किसी ने आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया जाएगा। 


शनिवार को लगातार यह चर्चा होती रही कि 1985 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए जाएंगे। अरुण कुमार सिंह फिलहाल बिहार के विकास आयुक्त हैं। सचिवालय के गलियारे में यह भी चर्चा रही कि आमिर सुबहानी को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण मुख्य सचिव की रेस में है लेकिन त्रिपुरारी शरण 30 जून को रिटायर होने वाले हैं जबकि अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। अब ऐसे में सरकार आज किसके नाम पर मुहर लगाती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।