ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने तीन महीने का दिया एक्सटेंशन

PATNA : बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की तरफ से भेजी गई अनुशंसा पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. अब त्रिपुर

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने तीन महीने का दिया एक्सटेंशन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की तरफ से भेजी गई अनुशंसा पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. अब त्रिपुरारी शरण सितंबर के आखिर तक के सेवा में बने रहेंगे. मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण इसी महीने की आखिरी तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे थे. 


केंद्र सरकार द्वारा सेवा विस्तार की अनुमति दिए जाने के बाद अब राज्य सरकार ने सिरे से अधिसूचना जारी करेगी. आपको बता दें कि त्रिपुरारी शरण के पहले बिहार के मुख्य सचिव रह चुके दीपक कुमार को भी कई बार सेवा विस्तार दिया गया था. अब नए मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को पहली बार सेवा विस्तार दिया गया है.


आपको बता दें कि 1985 बैच के आइएएस अफसर त्रिपुरारी शरण को बिहार के मुख्य सचिव रहे अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई थी. कोरोना काल के दौरान मई महीने में बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का देहांत हो गया था.


अरुण कुमार सिंह ने इसी साल 27 फरवरी को पदभार संभाला था. बिहार के पश्चिम चंपारण निवासी अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे.