ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : बड़े हादसे में चार लोगों की मौत, करंट की चपेट में आने से तोड़ा दम

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. रंट की चपेट में आने से एक के बाद एक चार लोगों की जान चली गई है. इस दर्दनाक ह

बिहार : बड़े हादसे में चार लोगों की मौत, करंट की चपेट में आने से तोड़ा दम
First Bihar
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. रंट की चपेट में आने से एक के बाद एक चार लोगों की जान चली गई है. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर के कोहराम मच गया है.


घटना मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज के बुधमा ओपी की है. यहां सिनवारा गांव में करंट की चपेट में आने से एक के बाद एक चार लोगों की मौत हो गई. शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के दौरान चारों लोग चपेट में आ गए थे. मौत के शिकार हुए लोगों में एक घर का मालिक और तीन मजदूर हैं.


बताया जा रहा है कि महेश्वरी मंडल और गोनर मंडल ने अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया था. शौचालय की टंकी का शटरिंग खोलने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था. शटरिंग खोलने के दौरान पैर फिसलने से एक मजदूर के हाथ से बिजली का तार और बल्व छूट गया. तार और बल्व टंकी के बनाए गए पानी भरे गड्ढे में गिर गए. इससे पानी में करंट फैल गया. माहेश्वरी मंडल हौद में नीचे उतरा तो करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. 


काफी देर तक बाहर नहीं आने पर शटरिंग खोलने आए मजदूर दीनानाथ राम नीचे उतरा. करंट से उसकी भी मौत हो गई. दोनों के बाहर नहीं निकलने पर बाकी बचे दो मजदूर नवल किशोर राम और नीतीश कुमार बारी-बारी से दोनों को देखने गए. वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए. करंट लगने से दोनों मजदूरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आस- पास के लोगों ने देखा कि उनकी मौत हो गयी है. 


इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर, बुधमा ओपी अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंहा आदि ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली. सीओ ने बताया कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी.