ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार के लिए हरियाणा से खुलेंगी 11 ट्रेनें, यहां देखिये गाड़ियों की पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार से बाहर फंसे लाखों मजदूरों और छात्रों को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं. दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा समेत देश के तमाम राज्यों में बिहार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार से बाहर फंसे लाखों मजदूरों और छात्रों को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं. दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा समेत देश के तमाम राज्यों में बिहारी के प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं. इनकी घर वापसी के लिए सैकड़ों ट्रेनें चलाई जा रही हैं. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 5 दिनों में हरियाणा से कुल 11 ट्रेनें बिहार के लिए खुलेंगी.


रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 8 मई को अंबाला से भागलपुर और रोहतक से कटिहार के लिए 2 ट्रेनें खुलेंगी. 9 मई को रेवाड़ी से मुजफ्फरपुर, भिवानी से पूर्णिया और रेवाड़ी से किशनगंज के लिए 3 ट्रेनें खुलेंगी. 10 मई को रोहतास से अररिया और रेवाड़ी से कटिहार के लिए 2 ट्रेनें खुलेंगी. 11 मई को रेवाड़ी से अररिया और अंबाला से मुजफ्फरपुर के लिए 2 ट्रेनें खुलेगी. 12 मई को रोहतक से कटिहार और भिवानी से किशनगंज के लिए 2 ट्रेनें खुलेंगी.


रेलवे की ओर से इन सभी 11 स्पेशल श्रमिक ट्रेनों की लिस्ट भी सौंपी गई है. जिसके माध्यम से हजारों मजदूर अपने घर लौट सकेंगे. बता दें कि बिहार सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 70 ट्रेनें बिहार आ चुकी हैं. जिसमें कुल 82544 मजदूर और छात्र बिहार लौट आये हैं. अभी भी लाखों की संख्या में  मजदूर और छात्र दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा समेत देश के तमाम राज्यों में फंसे हैं. 


यहां देखिये ट्रेनों की लिस्ट -
बिहार के लिए हरियाणा से खुलेंगी 11 ट्रेनें, यहां देखिये गाड़ियों की पूरी लिस्ट 

टैग्स