ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार के किसान भाईयों के लिए खुशखबरी ; विशेष अभियान चला किसानों को KCC बांटेगी सरकार, मछली पालकों को भी मिलेगा लाभ

PATNA : बिहार के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है साथ ही बिहार के मछली पालकों और पशुपालन करने वालों किसान भाईयों के लिए खुश होने का मौका है। सरकार 12 से 15 फरवरी के बीच विशेष अ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है साथ ही बिहार के मछली पालकों और पशुपालन करने वालों किसान भाईयों के लिए खुश होने का मौका है। सरकार 12 से 15 फरवरी के बीच विशेष अभियान चला कर किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण करेगी। पीएम किसान योजना के तहत बिहार के 60 लाख किसानों में अभी तक 32 लाख किसानों को ही इसका लाभ मिल सका है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस संबंध में बैंकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।


पटना में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 71वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 12 फरवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चला कर पीएम किसान योजना में  निबंधित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। इसके तहत पूर्व के खातों को चालू करने, कर्ज की सीमा बढ़ाने के साथ ही मछली और पशुपालन के लिए भी क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि बिहार के 60 लाख से ज्यादा किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत निबंधित हैं। जबकि 32 लाख किसानों को ही केसीसी निर्गत किया गया है।


वहीं डिप्टी सीएम ने इस मौके पर आमजनों से अपील की है कि बैंको से लिए कर्ज वापस करें, तभी आपको नया कर्ज मिल पाएगा।  उन्होनें बताया कि बिहार में बैंकों का NPA 11.5फीसदी है। वहीं NPA का राष्ट्रीय औसत 12फीसदी के करीब है। उन्होनें कहा कि सरकार बैंकों को पूरी मदद करने को तैयार है। इस वर्ष राज्य के एनजीओ को 4 हजार करोड़  रूपये कर्ज दिया किया जाएगा। वहीं SBI  पटना सर्किल में 1500 नये ATM केंद्र स्थापित करने जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता