ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कोरोना जांच के मामले में पटना सबसे अव्वल, शिवहर और अरवल की हालत सबसे पतली

PATNA : बिहार में कोरोना जांच के कुल आंकड़े के साथ सरकार ने पहली बार जिलावार सैंपल टेस्ट का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना का सैंपल टेस्ट पटना जिले में हुआ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना जांच के कुल आंकड़े के साथ सरकार ने पहली बार जिलावार सैंपल टेस्ट का ब्यौरा सार्वजनिक किया है। बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना का सैंपल टेस्ट पटना जिले में हुआ है। 8 अप्रैल तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पटना में 729 लोगों का सैंपल टेस्ट किया जा चुका है। बिहार के सभी जिलों में कोरोना टेस्ट को लेकर जो आंकड़ा जारी किया गया है उसमें शिवहर और अरवल जिले सबसे फिसड्डी हैं। 


पटना जिले के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट गोपालगंज में हुआ है। गोपालगंज जिले में 595 लोगों का सैंपल टेस्ट कराया जा चुका है। बिहार में कोरोना का वुहान बन चुका सीवान जिला भी टेस्ट के मामले में तीसरे नंबर पर है। सीवान में 589 लोगों का सैंपल टेस्ट कराया गया है जबकि गया जिले में 319 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। मुंगेर में 287, सारण में 206, पश्चिम चंपारण में 180, पूर्वी चंपारण में 153, मुजफ्फरपुर में 167 और दरभंगा जिले में 140 सैंपल टेस्ट कराए गए हैं।


बिहार में कोरोना वायरस सैंपल की जांच के मामलों में शिवहर जिला सबसे नीचे है। शिवहर में अब तक केवल 12 सैंपल की ही जांच हो पाई है जबकि अरवल जिले में 13, भोजपुर में 14, कैमूर में 16, जहानाबाद में 17, बांका में 28, लखीसराय में 30, मधेपुरा में 30, औरंगाबाद में 35, जमुई में 27, खगड़िया में 27, पूर्णिया में 34, सहरसा में 25 सैंपल की ही जांच हो पाई है।

टैग्स