ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

बिहार में बारिश का अलर्ट : इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

PATNA : बिहार में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से सूबे में मौसम का मिजाज बदला हुआ देखने को मिलेगा। बिहार के पूर्वी और उत्तर के जिलों में 2 दिनों में भारी ब

बिहार में बारिश का अलर्ट : इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से सूबे में मौसम का मिजाज बदला हुआ देखने को मिलेगा। बिहार के पूर्वी और उत्तर के जिलों में 2 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। 


पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश व बिजली के साथ मेघगर्जन की संभावना है। प्रदेश में गुरुवार को जमुई और नवादा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को जमुई और नवादा में भारी बारिश हो सकती है। एक अक्टूबर को जमुई, लखीसराय, मुंगेर और शेखपुरा में भारी बारिश के आसार हैं। 


मौसम विभाग के मुताबिक बेगूसराय और खगड़िया में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दो अक्टूबर को सुपौल, अररिया में अतिभारी बारिश एवं दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, लखीसराय में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने एक चक्रवाती हवा के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के तट पर एक दबाव का क्षेत्र बना है।

टैग्स