ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग के जारी किया अलर्ट; व्रजपात की चेतावनी

PATNA : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना सहित अन्य ज

बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग के जारी किया अलर्ट; व्रजपात की चेतावनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना सहित अन्य जगहों पर आंशिक बादलों के आवागमन पर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से चंपारण और सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


दरअसल, मानसून ट्रफ जैसलमेर से अजमेर, शिवपुरी, सिद्धि डाल्टनगंज से होकर मणिपुर तक फैला है ऐसे में बिहार के चंपारण और सीमांचल क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के तरफ से  चंपारण और सीमांचल के 3 जिलों के अलावा कुल 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग ने किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उसमें पुर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया, सीतामढ़ी ka नाम शामिल है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।


आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग ने 11 जुलाई को किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में अतिभारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जुलाई को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज एवं मधेपुरा में अतिभारी बारिश की चेतावनी है। इसी दिन पूर्णिया, कटिहार और सहरसा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। 


इससे पहले रविवार को 23 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना सहित कई शहरों में लोगों ने उमस और गर्मी की स्थिति बनी रही। गया, भागलपुर व अन्य कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ऊपर रहा।