ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी ; IMD ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। सोमवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना सहित दक्षिण ब

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की चेतावनी ; IMD ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में करीब 12 दिन बाद एक बार फिर से मानसून करवट बदली है। सोमवार से 3 अगस्त तक सामान्य तौर पर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। विशेष रुप से राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में झमाझम बारिश के अनुमान जताया जा रहे हैं। वहीं, मॉनसून की सक्रियता बढ़ने से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया है। आसमान में बादलों को देखकर किसानों को भी थोड़ी उम्मीद जगी हैं।  फिलहाल मॉनसून ट्रफ पटना से होकर गुजर रहा है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उत्तरी ओडिशा तक फैला है। इसके प्रभाव से झमाझम बारिश के प्रबल आसार हैं। 


दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार को पटना सहित 25 जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार जताए हैं। कैमूर, नवादा और रोहतास में सोमवार को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। रविवार को पटना समेत 20 शहरों का अधिकतम तापमान नीचे आया है। वहीं सोमवार की सुबह आठ बजे से पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, किशनगंज और शेखपुरा जिलों में एक दो स्थानों पर भारी बारिश जबकि नवादा, जमुई और गया जिले में एक दो जगहों पर अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 


 मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में वज्रपात के साथ मेघ गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राज्य के दो भागों में बारिश की प्रवृत्ति और विस्तार में अंतर रहेगा। उत्तर पूर्व बिहार और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में कई जगहों पर बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं जबकि उत्तर मध्य बिहार और उत्तर पश्चिमी बिहार में कुछ स्थानों पर ही बारिश होगी।


इधर, रविवार को पटना में कुछ देर तक हुई झमाझम बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है। पूर्वी पटना व बेलीरोड के कुछ इलाके में झमाझम बारिश से राहत मिली, वहीं अन्य इलाके में बूंदाबांदी हुई। राज्य में सर्वाधिक बारिश औरंगाबाद में 158 मिमी दर्ज की गई। शेखपुरा में दिन में 45 मिमी जबकि बेगूसराय में 64.5 मिमी बारिश हुई। हालांकि, बादलों के छाये रहने और कई जिलों में बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है।