ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के इन 6 हस्तियों को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, जानिए मिला कितना पैसा

PATNA : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में इन्हें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया है। इस समारोह में बिहार से भी 6 हस्ति

बिहार के इन 6 हस्तियों को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, जानिए मिला कितना पैसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में इन्हें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया है।  इस समारोह में बिहार से भी 6 हस्तियों को शामिल किया गय।  इनलोगों को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड से सम्मानित किया। इनलोगों को दिल्ली के विज्ञान भवन में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड प्रदान किया।


दरअसल, बिहार के चर्चित नाटककार और रंगकर्मी हृषीकेश सुलभ, लोकगायिका रंजना झा, चर्चित ठुमरी गायिका कुमुद झा दीवान, वरिष्ठ अभिनेता नीलेश्वर मिश्रा, वरिष्ठ नाट्य निर्देशक मिथिलेश राय और दरभंगा घराने के वरिष्ठ ध्रुपद गायक तथा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संगीत शिक्षक पंडित प्रेम कुमार मल्लिक को उनकी विधाओं के लिए राष्टीय पुरस्कार दिया गया। 


इसके साथ ही इन सभी लोगों को राष्ट्रपति के तरफ से सभी को एक लाख रुपए,अंगवस्त्र और ताम्रपत्र भेंट किया गया। वहीं, बिहार के दरभंगा घराने के वरिष्ठ ध्रुपद गायक तथा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संगीत शिक्षक पंडित प्रेम कुमार मल्लिक को भी यह पुरस्कार दिया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, संगीत नाटक अकादमी के मुख्य पुरस्कारों के लिए देशभर से रंगमंच, नृत्य तथा संगीत के क्षेत्र के 2019, 2020 और 2021 के पुरस्कारों के लिए चुने गये कुल 128 दिग्गज कलाकारों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। बिहार को चार अमृत अवार्ड, पांच संगीत अवार्ड, और चार बिस्मिल्लाह अवार्ड मिला हैं।


आपको बताते चलें कि, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार की घोषणा की है। इसमें बिहार के भी एक दर्जन कलाकार शामिल हैं।  यह अकादमी पुरस्कार प्रदर्शन कला में समग्र योगदान के लिए वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए दिए जाएंगे। बिहार की झोली में चार अमृत अवार्ड, पांच संगीत नाटक अकादमी अवार्ड जबकि चार बिस्मिल्लाह (युवा) अवार्ड आए हैं।