ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार के दो आईएएस दिल्ली गये: रमण कुमार बने गिरिराज सिंह के PS तो हिमांशु शर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र के आप्त सचिव बनाये गये

PATNA: बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार के मंत्रियों का आप्त सचिव बनाया गया है. बिहार सरकार ने आज दोनों अधिकारियों को दिल्ली जाने के लिए रिलीव कर दिया. दोनों

बिहार के दो आईएएस दिल्ली गये: रमण कुमार बने गिरिराज सिंह के PS तो हिमांशु शर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र के आप्त सचिव बनाये गये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार के मंत्रियों का आप्त सचिव बनाया गया है. बिहार सरकार ने आज दोनों अधिकारियों को दिल्ली जाने  के लिए रिलीव कर दिया. दोनों आईएएस अधिकारियों में से एक को गिरिराज सिंह तो दूसरे को जितेंद्र सिंह का आप्त सचिव यानि पीएस बनाया गया है.


रमण कुमार बने गिरिराज सिंह के पीएस

2009 बैच के आईएएस अधिकारी रमण कुमार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीएस बनाया गया है. रमण कुमार फिलहाल बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम औऱ बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी के पद पर तैनात थे. सरकार ने उन्हें रिलीव कर दिया है.


हिमांशु शर्मा को जितेंद्र सिंह का पीएस बनाया गया

वहीं पटना नगर निगम के आय़ुक्त हिमांशु शर्मा को केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का पीएस बनाने के लिए बिहार सरकार ने विरमित कर दिया है. जितेंद्र सिंह केंद्र सरकार में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. 


आनंद किशोर को और प्रभार

राज्य सरकार ने रमण कुमार के दिल्ली जाने के बाद खाली हुए बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम और बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी पद का जिम्मा आनंद किशोर को सौंपा है. आनंद किशोर नगर विकास औऱ आवास विभाग के प्रधान सचिव औऱ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर पहले से ही तैनात हैं


मुख्यमंत्री के ओएसडी का दफ्तर बदला

उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओएसडी के तौर पर लंबे अर्से से काम कर रहे भारतीय वन सेवा के अधिकारी गोपाल सिंह को मुख्यमंत्री के ओएसडी पद से हटाकर मुख्यमंत्री सचिवालय का ओएसडी बनाया गया है. गोपाल सिंह पटना के वन संरक्षक के साथ साथ क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक के पद पर भी बने रहेंगे.