ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के कॉलेजों में पढ़ाने के लिए एजेंसी से लिए जाएंगे प्रोफेसर, केके पाठक के विभाग ने कुलपतियों को भेजा पत्र

PATNA: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। स्कूलों के साथ साथ राज्य के कॉलेजों में भी शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बना

बिहार के कॉलेजों में पढ़ाने के लिए एजेंसी से लिए जाएंगे प्रोफेसर, केके पाठक के विभाग ने कुलपतियों को भेजा पत्र
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। स्कूलों के साथ साथ राज्य के कॉलेजों में भी शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शिक्षा विभाग कोशिश में लगी है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों में मानदेय के आधार पर प्रोफेसर और लेक्चरर रखने की योजना बनाई है। बिहार के कॉलेजों में पढ़ाने के लिए अब एजेंसी के जरिए प्रोफेसर और लेक्चरर लिए जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजा है।


दरअसल, राज्य के सभी विश्वविद्यालय में अब निजी एजेंसियां प्रोफेसर और लेक्चरर उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने चार एजेंसियां तय की है। विश्वविद्यालय में खाली सीटों पर दो वर्षों के लिए मानदेय के आधार पर बहाली होगी। शिक्षा विभाग ने राज्य के कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह कदम उठाने का हवाला दिया है। राज्य के शिक्षा सचिव बैद्यनाथ यादव ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इससे संबंधित पत्र भेजा है।


शिक्षा विभाग की तरफ से तय किए गए एजेंसियों से कॉलेजों के प्राचार्य करार कर सकेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित की गई चारों एजेंसियों को विश्वविद्यालय के प्रावधानों के तहत काम करना होगा और निविदा में तय सभी शर्तों को मानना होगा। एजेंसी से 6 तरह के शिक्षक बहाल किए जा सकेंगे। जिसमें इंस्ट्रक्टर, स्पीकर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस शामिल होंगे। सभी को घंटे के हिसाब से अलग अलग मानदेय दिया जाएगा।


इंस्ट्रक्टर शिक्षक को 50 मिनट की क्लास के लिए 500 रुपए मिलेंगे वहीं तीन सत्र के लिए उन्हें 1200 रुपए और पूरे दिन के लिए 1500 रुपए मिलेंगे। स्पीकर को 50 मिनट की क्लास के लिए 500 रुपए, तीन सत्रों के लिए 1200 और पूरे दिन के लिए 1500 दिए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर को 50 मिनट की क्लास के लिए 1000 रुपए, तीन सत्र के लिए 1800 और पूरे दिन के लिए 2000 रुपए दिए जाएंगे। 


वहीं एसोसिएट प्रोफेसर को 50 मिनट की क्लास के लिए 1200, तीन सत्रों के लिए 2200 और पूरे दिन के लिए 3000 दिए जाएंगे। प्रोफेसर को 50 मिनट की क्लास के लिए 1500, तीन सत्र के लिए 2800 और पूरे दिन के लिए 3500 रुपए मिलेंगे जबकि प्रोफेसर ऑफ एक्सीलेंस को 50 मिनट की क्लास के लिए 1500 रुपए, तीन सत्रों के लिए 2800 और पूरे दिन के लिए 3500 रुपए दिए जाएंगे।