ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीएम नीतीश ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, बड़ा फैसला लेने की तैयारी

PATNA : बिहार में कोरोना से बिगड़े हालात को देखते हुए बिहार सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में कोरोना से बिगड़ी स्थिति का आकलन करने करने

सीएम नीतीश ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, बड़ा फैसला लेने की तैयारी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना से बिगड़े हालात को देखते हुए बिहार सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में कोरोना से बिगड़ी स्थिति का आकलन करने करने के लिए हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. मुख्यमंत्री इस वक्त राज्य के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. 


सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं. 1अन्ने मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार भी मौजूद हैं. जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हैं. हालात की समीक्षा की जा रही है. बताया जा रहा है कि बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी इस उच्च स्तरीय बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े हैं. 


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना के नए मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं. नाइट कर्फ्यू लगाए जाने के बावजूद भी प्रतिदिन 12 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. जबकि दर्जनों लोगों की मौत भी हो रही है. सीएम नीतीश की सहयोगी भाजपा बार-बार मुख्यमंत्री से राज्य में तत्काल लॉकडाउन लगाने का मांग कर रही है. बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और नीतीश कैबिनेट में मंत्री रामसूरत राय ने लॉकडाउन लगाने की मांग की है.


गौरतलब हो कि बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए पिछले ही सप्ताह रविवार को नीतीश सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे. इसमें सबसे बड़ा निर्णय ये था कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाया गया. लेकिन इसका खुस ख़ास असर देखने को नहीं मिल रहा है. अब सब की निगाहें 1अन्ने मार्ग में हो रही सीएम की हाईलेवल मीटिंग पर टिकी हुई हैं कि आखिरकार बिहार सरकार कोरोना की रोकथाम को लेकर अगला कौन सा कदम उठाने जा रही है. 

टैग्स