ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: करंट लगने से 2 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

PATNA : बिहार के भोजपुर और छपरा जिले में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक वेल्डिंग मिस्त्री भी शामिल है. घटना के बाद मृतकों के घर में सन्नाटा पसरा

बिहार: करंट लगने से 2 लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के भोजपुर और छपरा जिले में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक वेल्डिंग मिस्त्री भी शामिल है. घटना के बाद मृतकों के घर में सन्नाटा पसरा है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतकों के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.


पहली घटना छपरा जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, यहां रौजा मोहल्ले करंट लगने से एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विक्रमा राय के बेटे मिंटू राय (30) के रूप में की गई है. मिंटू गड़खा थाना क्षेत्र के बगही गांव का रहने वाला था. वह अपनी दुकान पर वेल्डिंग का काम करने के बाद अपनी दुकान से बाहर निकल कर आया था. बिजली की पोल में आ रहे करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.


उधर भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी स्थित निर्मल नगर में करंट लगने से एक युवक की जान चली गई. बताया जा रहा है कि सब्जी तोड़ने के दौरान करंट से झुलसे युवक ने इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनियां गांव के रहने वाले विक्रमा चौधरी उर्फ महंगू चौधरी के बेटे रामजी चौधरी (36) के रूप में की गई है. 


मृतक रामजी चौधरी लगभग 7 साल से चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी स्थित निर्मल नगर में बने अपने मकान में अपने परिवार के साथ रहता था. रामजी के परिजनों ने बताया कि वह खेत में सब्जी तोड़ने गया था. वहां बगल में एक व्यक्ति के खेत के चारों ओर बिजली का तार लगा था. सब्जी तोड़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और उसका हाथ करंट प्रवाहित बिजली के तार से छू गया. करंट की चपेट में आने से रामजी की मौत हो गई.