ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार के 8 जिलों में सिविल सर्जन बदले गए, पटना की जिम्मेदारी अब डॉ कमल किशोर राय को

PATNA : राज्य सरकार ने बड़ा फ़ैसला करते हुए बिहार के 8 जिलों के सिविल सर्जन बदल दिए हैं, साथ ही साथ तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को इस

बिहार के 8 जिलों में सिविल सर्जन बदले गए, पटना की जिम्मेदारी अब डॉ कमल किशोर राय को
Editor
2 मिनट

PATNA : राज्य सरकार ने बड़ा फ़ैसला करते हुए बिहार के 8 जिलों के सिविल सर्जन बदल दिए हैं, साथ ही साथ तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के मुताबिक डॉ. इंद्रजीत प्रसाद को जहानाबाद, डॉ. महिर कुमार वर्मा को सुपौल, डॉ. कमल किशोर राय को पटना, डॉ. प्राण मोहन सहाय को मुंगेर, डॉ. कनक रंजन को मधेपुरा, डॉ. रंजन कुमार सिंह को गया, डॉ. कामेश्वर नाथ तिवारी को रोहतास, डॉ. अमरेंद्र नारायण शाही को वैशाली का असैनिक शल्य चिकित्सा सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि जहानाबाद के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार चौधरी को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, क्षेत्रीय उप निदेशक, पटना प्रमंडल डॉ. निहारिका शरण को निदेशक प्रमुख (मानसिक रोग, आपदा प्रबंध, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण) बनाया गया है।


पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह को क्षेत्रीय अपर निदेशक, पटना प्रमंडल के पद की नई जिम्मेदारी दी गयी है। इस संबंध में स्वाथ्य विभाग के उप सचिव शैलेश कुमार ने अधिसूचना जारी की। 


दूसरी तरफ राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के शासी निकाय के फैसले के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न जिला स्वास्थ्य समिति में नियोजित और कार्यरत 44 कर्मियों का पति-पत्नी के आधार पर ट्रांसफर किया गया। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।

टैग्स