ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में नक्सिलयों का प्रभाव पहले से हुआ कम, 6 और जिले मुक्त.. अब 10 जिलों में है असर

PATNA : बिहार में नक्सलियों का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक के बिहार के छह और जिलों को नक्सल प्रभावित इलाकों की सूची से बाहर कर दिया

बिहार में नक्सिलयों का प्रभाव पहले से हुआ कम, 6 और जिले मुक्त.. अब 10 जिलों में है असर
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में नक्सलियों का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। गृह मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक के बिहार के छह और जिलों को नक्सल प्रभावित इलाकों की सूची से बाहर कर दिया गया है। अब बिहार में केवल 10 ऐसे जिले बचे हैं जो नक्सल प्रभावित हैं गृह मंत्रालय ने हाल ही में देश के नक्सल प्रभावित राज्यों के जिलों की समीक्षा की थी और इस दौरान बिहार के 6 जिले नक्सल मुक्त करार दिए गए। 


गृह मंत्रालय ने बिहार के जिलों को नक्सल प्रभाव से मुक्त किया है उनमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, नालंदा, अरवल और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। इन जिलों में अब नक्सल से बचाव को लेकर एसआरई यानि सुरक्षा संबंधित खर्च नहीं किए जाएंगे। इस खर्च के दायरे से इन जिलों को बाहर रखा गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से यह खर्च उन्हीं जिलों में किया जाता है जहां नक्सल का प्रभाव है। 


गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए इस नए वर्गीकरण के मुताबिक बिहार के अब केवल 10 जिले नक्सल प्रभावित हैं। इन जिलों में रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, जमुई, लखीसराय, औरंगाबाद, बांका, मुंगेर और पश्चिम चंपारण शामिल हैं आपको याद दिला दें कि इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 जिलों को नक्सल प्रभाव मुक्त करार दिया था। इनमें पटना। सीतामढ़ी, भोजपुर, बगहा, बेगूसराय, खगड़िया और शिवहर जिले शामिल थे।

टैग्स