ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार के 5 डीएसपी पर एक्शन, सरकार ने लिया ये फैसला

PATNA : बिहार में डीएसपी रैंक के के पांच अधिकारियों के ऊपर सरकार ने कार्रवाई की है। राज्य के अलग-अलग अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर तैनात रहे डीएसपी रैंक के इन पांच अधिकारियों के ऊपर ड्यूटी में लापरव

बिहार के 5 डीएसपी पर एक्शन, सरकार ने लिया ये फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में डीएसपी रैंक के के पांच अधिकारियों के ऊपर सरकार ने कार्रवाई की है। राज्य के अलग-अलग अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर तैनात रहे डीएसपी रैंक के इन पांच अधिकारियों के ऊपर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है।  इसी मामले में इनके ऊपर एक्शन लिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इन सभी डीएसपी के ऊपर जो एक्शन लिया गया वह वेतन वृद्धि पर रोक और आर्थिक दंड से जुड़ा हुआ है।



जिन अधिकारियों के ऊपर एक्शन लिया गया है उनमें पटोरी के तत्कालीन एसडीपीओ विजय कुमार को पहले ही निंदन वेतन वृद्धि पर रोक की सजा दी गई थी। इस सजा को बरकरार रखा गया है जबकि जयनगर के तत्कालीन एसडीपीओ सुधीर कुमार के साथ-साथ बगहा के एसडीपीओ रहे संजीव कुमार और जहानाबाद के एसडीपीओ रहे अशफाक अंसारी को अलग-अलग मामलों में दंड दिया गया है। तीन अधिकारियों को नंदन के साथ साथ दो वेतन वृद्धि पर रोक की सजा दी गई है।



डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ऐसे भी हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उन्हें पेंशन में आर्थिक दंड दिया गया है। दलसिंहसराय के तत्कालीन एसडीपीओ राम सागर शर्मा को पेंशन में 10 फ़ीसदी की राशि 3 सालों के लिए कटौती का दंड दिया गया है। गृह विभाग ने इन अधिकारियों के ऊपर दंड से जुड़ा आदेश जारी किया है।

टैग्स