ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार के 446 स्कूलों की मान्यता सस्पेंड, मापदंड पूरा नहीं करने पर हुआ एक्शन

PATNA: बिहार के 446 स्कूलों की मान्यता सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें 439 माध्यमिक और 7 उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के शाशि निकाय की बैठक

बिहार के 446 स्कूलों की मान्यता सस्पेंड, मापदंड पूरा नहीं करने पर हुआ एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के 446 स्कूलों की मान्यता सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें 439 माध्यमिक और 7 उच्च माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के शाशि निकाय की बैठक आयोजित की गई और इसमें यह फैसला लिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि मापदंड को पूरा नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ यह एक्शन हुआ है।


आनंद किशोर ने बताया है कि जिस स्कूलों की मान्यता को निलंबित किया गया है वे स्कूल निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं कर रहे थे। किसी स्कूल मेंर कक्षाओं की कमी है तो कहीं पर शिक्षक ही नहीं हैं। वहीं कई स्कूलों ने जांच कार्य में सहयोग नहीं किया है। इन सभी स्कूलों की जांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की थी। अधिकारियों की रिपोर्ट पर ही बिहार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त प्रदेश के 446 स्कूलों की संबद्धता निलंबित कर दी गई है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि इन सभी स्कूलों को समय दिया गया है कि वह समय सीमा के अंदर मानक के अनुरूप विद्यालय को तैयार कर लें, अगर इसके बाद भी स्कूलों को मानक के अनुरूप तैयार नहीं किया जाता है तो स्कूलों की संबद्धता को रद्द करने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की अगर संबद्धता रद्द होती है तो ऐसी स्थिति में इन सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के स्कूलों में समाहित किया जाएगा। वहीं जो विद्यार्थी इन स्कूलो से बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें उसी स्कूल के माध्यम से एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन कार्ड और तमाम जरूरी कागजात उपलब्ध कराए जाएंगे।