ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भारतीय लोक चेतना पार्टी, अध्यक्ष सत्यानंद दांगी ने राष्ट्रीय कमिटी का किया एलान

PATNA : भारतीय लोक चेतना पार्टी ने इसबार विधानसभा इलेक्शन में 41 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. संवाददाता-सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट

बिहार के 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भारतीय लोक चेतना पार्टी, अध्यक्ष सत्यानंद दांगी ने राष्ट्रीय कमिटी का किया एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  भारतीय लोक चेतना पार्टी ने इसबार विधानसभा इलेक्शन में 41 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. संवाददाता-सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद प्रसाद दांगी ने कहा कि ‘‘सम्पूर्ण सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगिण विकास’’ के मूल-मंत्र के साथ पार्टी आगे बढ़ने के लिए संकल्पित है.




राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद प्रसाद दांगी ने कहा कि प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कमिटी की भी घोषणा की गई है, जिसमें 2 राष्ट्रीय संरक्षक, 3 राष्ट्रीय उपाध्य, 4 राष्ट्रीय महासचिव और 3 राष्ट्रीय सचिव सहित कुल 12 राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं. राष्ट्रीय कमिटी में प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण सिंह और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है.


प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार, द्वारिका सिंह दांगी और प्रमोद कुमार उर्फ़ गांधी दांगी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अशोक कश्यप, अखिलेश कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी और मदन प्रसाद कुशवाहा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.


प्रोफेसर मदन मोहन प्रसाद सिंह, राजेश कुशवाहा और अनिल कुमार दांगी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. भारतीय लोक चेतना पार्टी के गठन के शुरुआत में 4 सदस्यों को राष्ट्रीय कमिटी में शामिल किया गया था. इस कमिटी में 12 नए सदस्यों को जोड़ने के साथ कुल 16 सदस्य राष्ट्रीय कमिटी में शामिल हो गए हैं.



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता