ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार के 3 सब जज सस्पेंड, पटना हाईकोर्ट ने की बड़ी कार्रवाई

PATNA : पटना उच्च न्यायालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पटना हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है. शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय

बिहार के 3 सब जज सस्पेंड, पटना हाईकोर्ट ने की बड़ी कार्रवाई
First Bihar
1 मिनट

PATNA :  पटना उच्च न्यायालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है. भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पटना हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है. शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की ओर से इन तीनों सब जज के ऊपर निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई है.


पटना उच्च न्यायालय ने भ्रष्ट आचरण के आरोप में इन्हें निलंबित किया है. बताया जा रहा है कि आरा की सब जज सविता रानी को निलंबित किया गया है. इनके अलावा शिवहर के एडीजे त्रिभुवन नाथ और सब जज एस पांडेय को भी निलंबित कर दिया है.


इन तीनों जजों के निलंबन के अलावा उच्च न्यायालय की ओर से दो जजों की न्यायिक शक्ति भी वापस ले ली गई है. बताया जा रहा है कि पटना हाई कोर्ट ने नौगछिया के एडीजे देवानंद मणि त्रिपाठी और सब जज सह-एसीजेएम तरुण कुमार झा की न्यायिक शक्ति वापस ले ली है.