ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में 3 DSP के ऊपर विभागीय कार्रवाई, महिला डीएसपी कामिनी बाला पर भी कड़ी कार्रवाई

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा डीएसपी अरुण

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तीन डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा डीएसपी अरुण कुमार दुबे, भागलपुर जिले के तत्कालीन कहलगांव डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु और मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है.


गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर तीनों डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. विभाग ने समस्तीपुर जिले के रोसड़ा डीएसपी अरुण कुमार दुबे के मामले में मुंगेर डीआईजी मनु महाराज,  मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के लिए भागलपुर डीआईजी विकास वैभव और भागलपुर जिले के तत्कालीन कहलगांव डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु के लिए विशेष कार्यबल के डीआईजी विनय कुमार को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है.


मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के ऊपर बाबूबरही थाना के कांड संख्या 75/18 और 85/18 के पर्यवेक्षण में गलतियों के लिए कार्रवाई की गई है. विभाग ने डीएसपी से जवाब मांगा था. जिसे अस्वीकार किया गया है. रोसड़ा डीएसपी अरुण कुमार दुबे के ऊपर काम में लापरवाही बरतने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. कहलगांव के तत्कालीन डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु के ऊपर कहलगांव थाना के कांड संख्या 337/18 में जांच की समीक्षा में लापरवाही पाए जाने को लेकर विभागीय कार्रवाई की गई है. 



टैग्स