ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मौसम अपडेट : बिहार के 19 जिलों के लिए ब्लू अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में ग्रीन अलर्ट

PATNA : मई महीने की आखिर से लेकर जून महीने के पहले हफ्ते तक के बिहार के लोगों ने प्रचंड गर्मी का सामना किया लेकिन अब एक बार फिर सूबे में मौसम बदल चुका है। मानसून की एंट्री भी 11 जू

मौसम अपडेट : बिहार के 19 जिलों के लिए ब्लू अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में ग्रीन अलर्ट
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : मई महीने की आखिर से लेकर जून महीने के पहले हफ्ते तक के बिहार के लोगों ने प्रचंड गर्मी का सामना किया लेकिन अब एक बार फिर सूबे में मौसम बदल चुका है। मानसून की एंट्री भी 11 जून तक बिहार में होने वाली है और अब राज्य के 19 जिलों के लिए मौसम विभाग में ब्लू अलर्ट जारी कर दिया है। बंगाल की खाड़ी से होते हुए मानसून 11 जून को ओडिशा और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है। जिसका असर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून से 12 जून तक बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व हिस्से के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुवनी सहित 19 जिलों में तेज गरज के साथ 6 से 32 एमएम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 38 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। वहीं पटना, गया, नालंदा, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ सहित 14 जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक 14 जिलों में स्थित कुछ जगहों पर सीमित समय में तेज बारिश, तीव्र वज्रपात और हवाएं चलने का अनुमान है।


बिहार में अगले दो दिनों में मानसून की एंट्री होने वाली है लेकिन इससे पहले बिहार के अनेक जगहों पर प्री मानसून का असर देखने को मिला है. कई जिलों में बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात के आसार हैं. जान-माल की क्षति न हो, इसके लिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. 


बिहार में मानसून पूर्णिया के रास्ते इंटर करेगा. माना जा रहा है कि मानसून बिहार में 11 जून की शाम से लेकर 12 जून की शाम तक बिहार में प्रवेश करेगा. लेकिन उससे पहले कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान उत्तर बिहार में अगले दो दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.