ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 17 जिलों के DM, आईएएस एकेडमी में एक महीना लेंगे प्रशिक्षण

PATNA : बिहार के 17 जिलों के डीएम एक महीना के लिए ट्रेनिंग पर जाने वाले हैं. सामान्य प्रशासन की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई है. विभाग ने बिहार के कुल 27 आईएएस अफसरों को पत्

ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 17 जिलों के DM, आईएएस एकेडमी में एक महीना लेंगे प्रशिक्षण
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के 17 जिलों के डीएम एक महीना के लिए ट्रेनिंग पर जाने वाले हैं. सामान्य प्रशासन की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई है. विभाग ने बिहार के कुल 27 आईएएस अफसरों को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि वे एक महीने के लिए मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी में मध्यसेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं.


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 17 जिलों के डीएम एक महीना के लिए ट्रेनिंग पर जा रहे हैं. ये अफसर अगले साल 2021 में 22 फ़रवरी से 19 मार्च तक आईएएस एकेडमी में मध्यसेवाकालीन प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं. इस लिस्ट में खगड़िया के डीएम अलोक रंजन घोष, सुपौल के डीएम महेंद्र कुमार, दरभंगा के डीएम त्यागराजन एस एम, मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक, पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार के नाम शामिल है.


इनके अलावा रोहतास के डीएम पंकज दीक्षित, मधुबनी के डीएम देओर नीलेश रामचंद्र, जहानाबद के डीएम नवीन कुमार, सहरसा के डीएम कौशल कुमार, पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, शेखपुरा की डीएम इनायत खान, बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार, नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह, कैमूर के डीएम नवल किशोर चौधरी, सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन, जमुई के डीएम धर्मेंद्र कुमार और मधेपुरा के डीएम नवदीप शुक्ला के नाम शामिल है.


ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 17 जिलों के DM, आईएएस एकेडमी में एक महीना लेंगे प्रशिक्षण

ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 17 जिलों के DM, आईएएस एकेडमी में एक महीना लेंगे प्रशिक्षण