ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार के 13 जिलों में मिले 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, आज होगा मॉक ड्रिल

PATNA : देशभर में कोरोना एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। बिहार में भी राजधानी पटना समेत तमाम जिलों से हर र

बिहार के 13 जिलों में मिले 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, आज होगा मॉक ड्रिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देशभर में कोरोना एक बार फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। बिहार में भी राजधानी पटना समेत तमाम जिलों से हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस वायरस के चपेट में डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी आ रहे हैं। ऐसे में अब इन्हीं हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार आज सभी सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करवाने जा रही है। ताकि यह मालूम चल सके कि इस महामारी से निपटने के लिए हम कितने तैयार हैं।


दरअसल,कोरोना संक्रमितों को लेकर अस्पतालों की तैयारियों को जांचने और समीक्षा के लिए सोमवार राज्य सभी अस्पतालों में मॉकड्रिल होगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किया है। 


वहीं, बात करें राजधानी पटना की तो यहां सुबह साढ़े नौ बजे इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञानसंस्थान (आईजीआईएमएस) में मॉकड्रिल किया जाएगा। इसके अंतर्गत एंबुलेंस से कोरोना संक्रमण से गंभीर मरीजों को लाने से लेकर उनके चिकित्सकीय प्रॉटोकॉल तक को परखा जाएगा।


मालुम हो कि, रविवार को कोरोना के 42 नए मरीज मिले हैं। जिसमें सबसे अधिक पटना में 14 केस मिले हैं। इससे एक दिन एक दिन पहले यानी शनिवार को राज्यभर में 46 और पटना में 27 मरीज मिले थे। वहीं, अभी राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 145 हो गई है।


आपको बताते चलें कि, कोरोना से संक्रमित सबसे अधिक पटना में में मिले। वहां 14 संक्रमित पाए गए। इसके अलावे भागलपुर में 6 तथा खगड़िया,मुंगेर और वैशाली जिले में तीन-तीन मरीज मिले हैं। अरवल, गया, मुजफ्फरपुर, रोहतास और सीतामढ़ी में दो-दो मरीज मिले हैं। वहीं, औरंगाबाद, बेगूसराय और पूर्वी चंपारण में एक-एक नए मरीज मिलेहैं। कुल 49 हजार 369 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिनमें 42 पॉजिटिव मिले हैं।