ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार में जीविका दीदियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नीतीश सरकार करने जा रही ऐसा काम; हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Bihar News: बिहार में जीविका दीदियों को लखपति बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. 60 हजार से अधिक आय वाली महिलाओं का सर्वे होगा. रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में जीविका दीदियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि बांटे जाने के बाद अब नीतीश सरकार महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में अगला कदम उठाने जा रही है। इसके तहत 60 हजार रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय वाली महिलाओं का सर्वे कराया जाएगा।


इसके लिए राज्य सरकार ने जीविका दीदियों का विशेष सर्वे कराने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीविका की ओर से विशेष रणनीति तैयार की जा रही है, जिसके तहत महिलाओं की सालाना आय कम-से-कम एक लाख रुपये तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।


जीविका की ओर से इस संबंध में जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। लखपति दीदी अभियान में सबसे पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभुक महिलाओं को शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से और सशक्त बनाया जा सके।


इस संबंध में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि रोजगार योजना से जुड़ी वे महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60 हजार रुपये या उससे अधिक है, उन्हें पहले चरण में चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण में अन्य महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।


उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को जीविका की ओर से अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही उन्हें विशेष प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे जिस भी रोजगार से जुड़ी हैं, उसका विस्तार कर सकें। सीईओ ने यह भी कहा कि लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य पहले तय किया गया था, उसे समय से पहले ही हासिल कर लिया गया है।


बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अब तक राज्य की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है। यह राशि महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रदान की गई है। योजना के तहत आगे प्राप्त होने वाले आवेदनों पर भी सहायता राशि दी जानी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता