ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: सड़क हादसे में स्कूली छात्र की हुई थी मौत, परिवहन विभाग ने लिया सख्त एक्शन

Bihar News: जहानाबाद में स्कूली छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवहन विभाग ने लापरवाही बरतने वाले स्कूल बस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बस को जब्त कर चालक और स्वामी पर एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के जहानाबाद में बीते 28 अगस्त को एक 6 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में पाया गया कि वाहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं था, जिसके बाद बस को जब्त कर लिया गया।


मामले की जांच और कार्रवाई

विभागीय जांच में पाया गया कि वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र फरवरी 2024 में ही समाप्त हो चुका था, बावजूद इसके संचालन किया जा रहा था। चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात नहीं थे। साथ ही, चालक खतरनाक और लापरवाह तरीके से वाहन चला रहा था। बस स्वामी और चालक के विरुद्ध चालान अधिरोपित किया गया है और इनपर एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


परिवहन विभाग का निर्देश

जहानाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे मोटरयान अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत स्कूल प्रशासन, वाहन स्वामी, वाहन चालक और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।


जांच के घेरे में जिले के सभी निजी स्कूल

विभाग ने जिले के सभी निजी स्कूलों की जांच करने का निर्देश दिया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सरकार के तय सुरक्षा मानकों को पूरा करते हैं। सभी स्कूली वाहनों के पास फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और वैध परमिट जैसे जरूरी कागजात होने चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता