ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar IPS Transfer: चुनाव से पहले बिहार के 6 IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखिए.. पूरी लिस्ट

Bihar IPS Transfer: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. सरकार ने एएसपी स्तर के 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सभी को एसडीपीओ के पद पर तैनात किया गया है.

Bihar IPS Transfer
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar IPS Transfer: बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है, जहां विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने एक बार फिर से आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बिहार सरकार ने 6 आईपीएस आधिकारियों का तबादला किया है। इनकी पोस्टिंग SDPO के तौर पर हुई है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के आईपीएस अधिकारी मो० मोहिबुल्लाह अंसारी, जो पटना नगर के एसडीपीओ के पद पर तैनात थे उन्हें, पटना का लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी बनाया गया है। वहीं सुश्री शैलजा भा.पु.से. 2022 की अधिकारी जो एएसपी वैशाली के पद पर तैनात थीं उन्हें नालंदा के हिलसा का एसडीपीओ बनाया गया है।


भारतीय पुलिस सेवा के 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज, रोहतास के पद पर तैनात किया गया है, जो एएसपी, सारण के पद पर तैनात थे। वहीं गरिमा (भा.पु.से. 2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर को मुजफ्फरपुर के सरैया का एसडीपीओ बनाया गया है।


वहीं बेगूसराय की एएसपी साक्षी कुमार को बेगूसराय में बलिया का एसडीपीओ बनाया गया है। साक्षी कुमारी भारतीय पुलिस सेवा की 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी है। जबकि भारतीय पुलिस सेवा की 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी कोमल मीणा मसौढ़ी का एसडीपीओ बनाया गया है। वह पहले दरभंगा में एएसपी के पद पर तैनात थीं।


Bihar IPS Transfer: चुनाव से पहले बिहार के 6 IPS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखिए.. पूरी लिस्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता